फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meeting For NYK in Pithauragarh

नेहरू युवा केंद्र के सालाना कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Meeting For NYK in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में हुई नेहरू युवा केंद्र की बैठक में मौजूद अधिकारी और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला सभागार में डीडीओ गोपाल गिरी की अध्यक्षता में हुई जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक में सालाना कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। जिला युवा अधिकारी एनवाईके ध्रुव डोगरा ने 2021-22 में विभिन्न विकासखंडों में होने वाले कार्यक्रमों जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से केंद्र से जुड़े स्वयंसेवकों को काफी सहयोग मिल रहा है। समय-समय पर अपने-अपने विकासखंडों में केंद्र से संचालित कार्यक्रमों के आयोजन में अधिक से अधिक ग्रामीण युवा जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्रत्येक स्वयंसेवक कर रहा है। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह बिष्ट, अर्पण के लक्ष्मण सिंह, एनएसएस संयोजक डॉ. सरोज वर्मा, अभिलाषा समिति के किशोर पंत, बीईओ बलराज सिंह रावत, एसबीआई आरसेटी चंद्रशेखर भट्ट, चेयरमैन रेडक्रॉस ललित पंत, आइस संस्था के बासु पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed