{"_id":"6394c2decfdd8734665fd89c","slug":"himanshu-selected-in-uttarakhand-team-for-ranji-trophy-pithoragarh-news-hld484827660","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रणजी ट्रॉफी के लिए हिमांशु का उत्तराखंड टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रणजी ट्रॉफी के लिए हिमांशु का उत्तराखंड टीम में चयन
विज्ञापन
हिमांशु बिष्ट। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कनालीछीना डुंगरी निवासी हिमांशु बिष्ट का रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए उत्तराखंड टीम में चयन हुआ है। उन्हें बतौर लेग स्पिनर टीम में जगह मिली है। हिमांशु मध्य क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते है।
पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि रणजी क्रिकेट ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड टीम नौ दिसंबर को नगालैंड के लिए रवाना हो गई है जहां 13 दिसंबर को नगालैंड से पहला मुकाबला खेलना है। फिर 20 दिसंबर को ओड़िशा से, 27 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश से, तीन जनवरी को बंगाल से, 10 जनवरी को उत्तर प्रदेश से, 17 जनवरी को बड़ौदा से, 24 जनवरी को हरियाणा से मैच खेला जाएगा।
जोशी ने बताया कि हिमांशु इससे पहले मुश्ताक अली क्रिकेट ट्रॉफी, विजय हजारे बोर्ड ट्रॉफी में भी राज्य से टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, उपाध्यक्ष भूपाल सिंह चुफाल, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, युवा क्रिकेटर आयुष जोशी, पूर्व क्रिकेटर कैलाश चंद, हरीश जोशी, नवीन पुनेठा, अभय जोशी समेत जिला ओलंपिक संघ ने बधाई दी है।