{"_id":"57a8bb2e4f1c1b9976ee45b7","slug":"gingrani-are-constantly-falling-rocks-near","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिंघरानी के पास लगातार गिर रहे हैं पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घिंघरानी के पास लगातार गिर रहे हैं पत्थर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट
Updated Mon, 08 Aug 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
घिंघरानी के पास लगातार गिर रहे हैं पत्थर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात जिले में हुई मूसलाधार बारिश से टनकपुर रोड पर खाद्यान्न गोदाम के पास भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सारा मलबा और पत्थर हाइवे पर गिर गए। अलबत्ता यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा है।
उधर, पिथौरागढ़-तवाघाट नेशनल हाइवे में सोमवार को यातायात सामान्य रहने से यात्रियों को राहत मिली। थल-मुनस्यारी स्टेट हाइवे पर बनिक के पास सड़क खतरनाक हालत में पहुंची है। वहां पर सड़क के किनारे की दीवार धंसने से वाहन संचालन में दिक्कत आ रही है।
जिला मुख्यालय में सिल्थाम से स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क में रात के समय भूस्खलन हो गया। इस स्थान पर पहले भी भूकटाव हुआ था। दो साल पूर्व यहां पर मलबे में दो कार दब गई थी। बीआरओ ने सड़क पर गिरे मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग पर घिंघरानी के पास लगातार पत्थर गिर रहे हैं। थल-मुनस्यारी मार्ग पर बनिक के पास सड़क की दीवार धंस रही है। इससे यातायात किसी भी समय लंबे समय के लिए बंद हो सकता है। लोनिवि ने सड़क की मरम्मत का काम तो शुरू किया है लेकिन सड़क की सुरक्षा के लिए नई दीवार लगानी पड़ेगी।