{"_id":"632c954fd7623c600e634807","slug":"gas-car-will-come-in-daula-ward-on-17th-of-every-month-pithoragarh-news-hld476584138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौला वार्ड में हर माह 17 तारीख को गैस की गाड़ी आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौला वार्ड में हर माह 17 तारीख को गैस की गाड़ी आएगी
विज्ञापन
कापी किताब और खेल सामग्री के साथ धारचूला के आपदा पीड़ित बच्चे। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर के दौला वार्ड में हर माह 17 तारीख को गैस सिलिंडर की गाड़ी आएगी। सुबह 11 बजे से गैस वितरण किया जाएगा। बिजली विभाग 10 नए पोल लगाएगा और झूलते तारों को दुरुस्त करेगा। जल संस्थान की ओर से 45 दिन का पानी का बिल माफ किया जाएगा।
सभासद भावना नगरकोटी की पहल पर नगर के दौला वार्ड में बृहस्पतिवार को खुली बैठक हुई। विधायक मयूख महर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य रूप से रसोई गैस की आपूर्ति, बिजली के झूलते तारों को दुरुस्त करने, बिना आपूर्ति के दिए गए पानी के बिल को माफ करने, वार्ड में रास्तों का निर्माण सहित विभिन्न मांगें उठीं। विधायक ने संबंधित विभागों को समस्याओं का शीघ्र निपटारा करने को कहा। इस पर गैस एजेंसी ने हर माह 17 तारीख को सुबह 11 बजे सिलिंडरों की आपूर्ति करने की बात कही।
बिजली विभाग की ओर से 10 नए पोल लगाने, झूलते तारों को ठीक करने और अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही गई। 45 दिन तक पानी नहीं आने के बावजूद भेजे गए बिलों को माफ करने के साथ ही कनारी पेयजल योजना भी शीघ्र ठीक करने का आश्वासन जल संस्थान की ओर से दिया गया। नगरपालिका से रास्तों का निर्माण करने की मांग की गई। इस पर भी आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
कृषि विभाग की ओर से किसानों के केसीसी फार्म भरे। विधायक महर ने सभी को तीन माह के भीतर समस्याओं का समाधान करने को कहा। बैठक में बड़ी संख्या में वार्ड के लोग मौजूद रहे।