फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Four girls injured in running to escape from monkey attack

बंदरों के हमले से बचने के लिए भागी चार छात्राएं घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Four girls injured in running to escape from monkey attack
गंगोलीहाट में घायल छात्राओं को ले जाती जीजीआईसी की अन्य छात्राएं। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बंदरों के हमले से बचने के लिए भागी जीजीआईसी की चार छात्राएं घायल हो गई हैं। उन्हें अन्य छात्राओं की मदद से सीएचसी गंगोलीहाट लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन

जीजीआईसी की छात्राएं बुधवार को मध्याह्न भोजनावकाश के समय परिसर में थी। इस दौरान पेड़ पर मौजूद बंदर कुछ छात्राओं की तरफ झपटे। बंदरों के हमले से बचने के लिए छात्राओं ने दौड़ लगा दी। भागने के कारण वह गिर गईं जिसमें दो सगी बहनें और दो अन्य छात्राएं घायल हो गईं। उनके पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट लगी गई।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बंदर फसलों, सब्जियों, फलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। दरवाजा खुला होने पर घर के अंदर से सामान उठाकर ले जा रहे हैं। राहगीरों, मुसाफिरों और स्कूली बच्चों को काटने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed