फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Foreigners in the city cleaning campaign launched

विदेशियों ने नगर में चलाया सफाई अभियान

Tue, 22 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 22 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Foreigners in the city cleaning campaign launched
पिथौरागढ़ में सफाई अभियान चलाते विदेशी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

पिछले कई दिनों से डाक्यूमेंट्री फिल्म के सिलसिले में पिथौरागढ़ में घूम रहे विदेशी नागरिकों ने मंगलवार को नगर के कई हिस्सों में सफाई अभियान चलाया। विदेशियों का कहना है कि पिथौरागढ़ एक खूबसूरत नगर है, लेकिन यहां जगह-जगह फैली गंदगी से यही प्रतीत होता है कि यहां के लोग सफाई के प्रति कतई जागरूक नहीं हैं, जबकि इस देश के प्रधानमंत्री ने सफाई के प्रति बड़ा अभियान चला रखा है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह विदेशियों ने बस स्टेशन के पास स्थित इंदिरा पार्क, स्टेशन के पास के धारे के आसपास बिखरी गंदगी को साफ किया। झाड़ू लगाकर कूड़ा हटाया। उन्होंने कहा कि घूमने फिरने वाली जगहों, पानी के स्रोतों को साफ सुथरा रखा जाना चाहिए। पोलैंड की एंजिल किस कोसमाला, यूक्रेन की ड्योनियो ओलगो, रूस के टार्जनोव एलकेसी, हैती के मैक्स स्टीफन आलीवर, लिथुनिया के रौक्स, फ्रांस के लियोनिल मार्टिनेज, उनके साथ गाइड के तौर पर आए मुंबई के राहुल हेमंती पांडे ने जब अपने हाथों में झाड़ू पकड़कर सफाई का अभियान शुरू किया तो आसपास के लोग दंग रह गए।
विज्ञापन


विदेशियों की कई दिनों से मदद कर रहे टीम संस्था के सचिव योगेश पाठक, विनीत पाठक, मुकुल चंद्र, आशीष पाठक, महेश बराल, ट्रैफिक पुलिस से बृजेश जोशी ने भी उनका हाथ बंटाया। डाक्यूमेंट्री के सिलसिले में यह लोग बुधवार को अस्कोट जाएंगे। दो दिन अस्कोट में रहने के बाद धारचूला के रास्ते नेपाल में प्रवेश करेंगे। पश्चिमी नेपाल के कई इलाकों में जाकर यह लोग मानवता पर डाक्यूमेंट्री फिल्म के लिए शूटिंग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed