{"_id":"58347f944f1c1b234113b2cc","slug":"due-to-the-reduced-number-of-the-wedding-notbandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के कारण कम कर दी बारातियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के कारण कम कर दी बारातियों की संख्या
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Tue, 22 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के कारण प्रकाश राम की शादी में नाममात्र के बाराती हुए शामिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के कारण ओड्यूड़ा गांव के रूप राम के बेटे प्रकाश राम ने बारातियों की संख्या कम कर दी। ओड्यूड़ा से मंगलवार को प्रकाश की बारात डीडीहाट को रवाना हुई तो उसमें परिवार के ही सिर्फ 11 सदस्य शामिल हुए। पैसों की कमी से ढोल-नगाड़े वाले नहीं बुलाए गए। एक कार में दूल्हा एवं उनके परिवार के लोग और दूसरी जीप में अन्य रिश्तेदार बैठे।
विज्ञापन
प्रकाश मुंबई में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वह विवाह कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने की तैयारी में थे। आठ नवंबर की रात हुई नोटबंदी के कारण वह खाते में पैसा होने के बावजूद निकाल नहीं पाए। बैंकों ने ज्यादा भुगतान पर रोक लगा रखी है। विवाह के लिए ढाई लाख रुपए देने संबंधी आदेश का भी उनको कोई फायदा नहीं हुआ। प्रकाश का विवाह डीडीहाट में कल्याण राम की बेटी चांदनी के साथ होना है।
विज्ञापन
एक दिनी इस बारात कार्यक्रम को लेकर कोई धूमधड़ाका नहीं हुआ। प्रकाश के साथ उनकी भाभी नीलम देवी, चाची सीमा देवी, भाई दीपक राम बारात में शामिल हुए हैं। थल बाजार में विवाह के इस सीजन में भी ढोल-नगाड़ों की आवाज गायब सी हो गई है। बारातों में जश्न नहीं हो रहे हैं। दूर-दूर से रिश्तेदारों का पहुंच पाना भी संभव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन