{"_id":"5aeb40f94f1c1b46098b7c74","slug":"district-chest-free-cash-crisis-deepens","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की चेस्ट हुई खाली, नकदी संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की चेस्ट हुई खाली, नकदी संकट गहराया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 03 May 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
नकदी की किल्लत के चलते बैंकों में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की करंसी चेस्ट खाली हो गई है। ऐसे में एसबीआई के पास दूसरे बैंकों को देना तो दूर खुद के इस्तेेमाल के लिए तक नकदी की किल्लत हो गई है। नकदी की कमी को देखते हुए एसबीआई समेत अन्य बैंकों ने ग्राहकों को 50 हजार से अधिक का भुगतान नहीं किया। नकदी की समस्या से उबरने के लिए आरबीआई की खेप का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भी नकदी को लेकर जिले भर के बैंकों के ग्राहक खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिथौरागढ़ से लेकर झूलाघाट, मुनस्यारी, धारचूला, थल, डीडीहाट, बेड़ीनाग, कनालीछीना और गंगोलीहाट तक अधिकतर एटीएम खाली थे। चुनिंदा एटीएम में नकदी मिली। इन एटीएम पर दिनभर कतार लगी रही। शाम तक यह एटीएम भी खाली हो चुके थे। दूसरी ओर एटीएम से नकदी न मिलने से बैंक शाखाओं पर भीड़ जुटी रही। ज्यादा जरूरत होने के बाद भी कई ग्राहकों को 50 हजार से अधिक की रकम नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
एसबीआई समेत अन्य सरकारी और निजी बैंकों ने निकासी के लिए अघोषित रोक लगाई थी। इसके साथ ही एटीएम में पर्याप्त नकदी डलाने से भी गुरेज किया। ग्राहकों को काफी मिन्नतों के बाद ही 50 हजार के अधिक की रकम मिली। सहायक प्रबंधक मुन्ना गिरी ने बताया कि भारी मांग के बीच चेस्ट खाली हो गई है। एसबीआई के पास दूसरे बैंकों को नकदी देना तो दूर खुद की पूर्ति के लाले पड़े हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक-दो दिन में आरबीआई से खेप मिलने से समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन