{"_id":"59f0c80e4f1c1b86698b786a","slug":"151508952078-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन में लादकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन में लादकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। थाना पुलिस ने मंगलवार रात झूलाघाट-पिथौरागढ़ सड़क पर गौरीहाट मोड़ के पास एक पिकप वाहन से 13 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब जब्त कर ली है और वाहन को सीज कर दिया है। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी तारा सिंह राणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात यह छापामारी की गई। उन्होंने बताया कि भटेड़ी निवासी हुकम राम पिकप वाहन में विभिन्न प्रकार की अंग्रेजी शराब लादकर अपने गांव बेचने जा रहा था। वह लंबे समय से इस तरह के धंधे में लिप्त रहा है। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ और वड्डा से यह शराब खरीदकर गांव में ऊंचे दामों में बेची जाती थी।
पुलिस लंबे समय से इस व्यक्ति की तलाश में थी। मंगलवार रात वह रंगेहाथों दबोच लिया गया। शराब पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय पूनिया, कांस्टेबल मनोज देव और महेंद्र सिंह शामिल थे। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने शराब पकड़ने वाली टीम को पुरस्कृत करने का ऐलान किया है।