फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Black from Kalabang to Kalapani

गर्ब्यांग से कालापानी तक जम गई काली

Sat, 09 Feb 2019 10:45 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , डीडीहाट (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 09 Feb 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Black from Kalabang to Kalapani
उच्च हिमालयी क्षेत्र में जमा काली नदी का पानी। - फोटो : पिथौरागढ़
लगातार हो रही बर्फबारी से उच्च हिमालयी क्षेत्र का तापमान माइनस 12 से 15 सेंटीग्रेड नीचे चला गया है। तापमान में गिरावट से काली नदी लगभग 16 किमी तक गर्ब्यांग से कालापानी तक पूरी तरह से जम गई है। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बर्फ से ढक जाने से बंद हो गया है।  
विज्ञापन


मौसम का मिजाज बदलने से इस बार उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही है। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में स्थित सीमांत धारचूला के गांवों में 105 से लेकर 225 सेमी तक बर्फ गिरी है।  छियालेख, गर्ब्यांग, गुंजी, कालापानी और नाभीढांग में  बर्फबारी हुई है। बर्फ के कारण कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पूरी तरह से बंद है। इस क्षेत्र में तापमान माइनस 12 से माइनस 15 डिग्री रिकार्ड हुआ है। तापमान गिरने से गर्ब्यांग से कालापानी लगभग 16 किमी तक काली नदी का पानी पूरी तरह से जम गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा काली नदी की सहायक नदी कुटी यांगती भी 12 किलोमीटर तक जम गई है। लगातार हो रही बर्फबारी से उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की पोस्ट भी पूरी तरह से बर्फ से ढक गई हैं। डेढ़ से दो मीटर तक हिमपात के कारण सीमा सुरक्षा में डटे जवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आईटीबीपी सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को इस सीजन की आठवीं बर्फबारी हुई, जिससे मुख्य सड़क से चौकियों को जाने वाले रास्ते भी पूरी तरह से बंद हो गए। 2014 में भी इसी तरह के हालात पैदा हुए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


..
उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई है। आटीबीपी की पोस्टों में भी एक से दो मीटर तक बर्फ जमा है। जवान पोस्टों से बर्फ हटाने के काम में जुटे हैं। इसके बाद प्रमुख रूटों से बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाएगा।  
- महेंद्र प्रताप सिंह, कमांडेंट आईटीबीपी मिर्थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed