फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जंगल और पानी ऊर्जा के बड़े स्रोत

जंगल और पानी ऊर्जा के बड़े स्रोत

Wed, 11 Dec 2013 05:47 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Wed, 11 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मेले में ऊर्जा विषय पर बनाया गया जीआईसी पुरानाथल की मनीषा टम्टा और स्वास्थ्य विषय पर राजकीय हाईस्कूल आणाचौरा की गीतांजलि का मॉडल को पहला स्थान मिला। साथ ही, कृषि में राजकीय हाईस्कूल बिर्थी के नरेश कुमार, परिवहन में राजकीय हाईस्कूल भड़कटिया के कैलाश कुमार, पर्यावरण में जीआईसी पिथौरागढ़ के नीरज बोहरा के मॉडल भी अव्वल रहे।
विज्ञापन

ऊर्जा पर मॉडल तैयार करने वाली मनीषा का कहना है कि उसने अपने मॉडल में ऊर्जा के स्रोतों का विवरण दिया है। जंगल और पानी ऊर्जा के सबसे बड़े स्रोत हैं। यदि जंगल बचेंगे तो पानी की कमी नहीं होगी। पानी से बिजली का उत्पादन होगा। इसी तरह सूर्य की रोशनी भी ऊर्जा का बड़ा स्रोत है। स्वास्थ्य पर मॉडल बनाने वाली गीतांजलि ने अपने मॉडल में यह समझाने की कोशिश की कि सबसे पहले अपने परिवेश को साफ रखा जाए। जिन स्थानों पर लोग इलाज के लिए जाते हैं वहां पर हरियाली हो और वातावरण प्रदूषित न हो। जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने दोनों छात्राओं के मॉडल की सराहना की। विज्ञान प्रोजेक्ट में जीजीआईसी ऐंतोली की जया जोशी, विज्ञान व्याख्यान में राजकीय हाईस्कूल सानदेव की मनीषा कन्याल, विज्ञान क्विज में जीआईसी चौड़मन्या के राजेश ततराड़ी और विजय मेहरा प्रथम रहे। जिला विज्ञान प्रभारी डा. विकास पंत ने बताया कि विज्ञान मेले में आठों विकासखंडों के 92 छात्र- छात्राओं ने मॉडल पेश किए। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के विज्ञान शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed