फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   वित मंत्री के आश्वासन पर किसानों ने स्थगित किया आंदोलन

वित मंत्री के आश्वासन पर किसानों ने स्थगित किया आंदोलन

Sat, 30 Sep 2017 10:23 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
वित मंत्री के आश्वासन पर किसानों ने स्थगित किया आंदोलन
पिथौरागढ़। वित्त, पेयजल एवं आबकारी मंत्री प्रकाश पंत के आश्वासन पर किसानों ने 68 दिनों से चला आ रहा आंदोलन स्थगित कर दिया है। किसान कर्ज माफी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने धरनास्थल पर जाकर किसानों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि राज्य में 10,700 करोड़ रुपये का ऋण विभिन्न बैंकों के माध्यम से किसानों को बांटा गया है। कई बैंक ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी क्षमता से बाहर जाकर ऋण बांटा है। इससे अर्थ व्यवस्था पर असर पड़ा है। मंत्री ने कहा कि सरकार अगले पांच साल में किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन


लघु और मझले किसानों को एक लाख रुपये तक का ऋण 2 प्रतिशत ब्याज पर दिया जा रहा है। किसानों की उपज को बाजार दिलाने के लिए विपणन की व्यवस्था की जा रही है। किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी, प्रकाश जोशी, शंकर राम कोहली, जगदीश चंद्र जोशी ने मंत्री के सामने किसानों की दिक्कतों को उठाया। मंत्री ने जूस पिलाकर किसानों का क्रमिक अनशन स्थगित कराया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा. आशीष चौहान, अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर, एसडीएम एसके पांडेय, महेंद्र लुंठी, विरेंद्र बोहरा आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed