{"_id":"5b4a344e4f1c1b4c748b4b9e","slug":"31531589710-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा पीड़ितों को राहत नहीं दिए जाने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा पीड़ितों को राहत नहीं दिए जाने से आक्रोश
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में खाद्यान्न समेत विभिन्न समस्याओं से परेशान लोगों को राहत नहीं देने से नाराज सीमांत यूथ मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रभावितों की उपेक्षा कर रही है।
मोर्चा कार्यकर्ता शनिवार को सिमलगैर बाजार में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश जोशी ने कहा कि धारचूला, मुनस्यारी क्षेत्रों में लोग आपदा के चलते परेशान हैं। उनके घर, जमीन, पालतू जानवर आपदा की भेंट चढ़ गए हैं, लेकिन सरकार उन तक समय पर सुविधाएं पहुंचाने में सक्रिय नहीं दिख रही है।
प्रदर्शन करने वालों में राकेश वर्मा, राहुल खत्री, इमरान खान, नरेंद्र ग्वाल, कैलाश कठायत, नवीन शर्मा, शंकर राम, विक्रम राम, जितेंद्र कुमार, विनय भटिया, दीपक कुमार, रविंद्र कुमार, अजय लोहिया, लक्ष्मण सिंह, विवेक आदि शामिल रहे।