फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   यूकेडी कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका

Sun, 09 Dec 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
यूकेडी कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका
पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने चार दिसंबर को देहरादून में प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया। उन्होंने रविवार को जिला मुख्यालय में सीएम का पुतला फूंका।
विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिलाध्यक्ष जगत सिंह मेहता, उक्रांद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा के नेतृत्व में सिल्थाम में एकत्र कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मेहता ने कहा कि जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे राज्य के लोगों को लाठियां खानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ उक्रांद नेता पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य बनने के बाद सत्ता में आई सरकारों ने राज्य गठन की मूल धारणा को धूमिल कर दिया है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार का यह रवैया जनता के खिलाफ है। प्रदर्शन में गोपाल सिंह धामी, शंकर राम कोहली, महेंद्र गोबाड़ी, सुभाष जोशी, बीडी कोहली, धन सिंह धामी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed