{"_id":"59b6cbd84f1c1bf87f8b5f12","slug":"21505151960-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली और रास्ते के लिए बजेटी के लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली और रास्ते के लिए बजेटी के लोगों का प्रदर्शन
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगरपालिका के बजेटी वार्ड के सिमगैर मोहल्ले को जाने वाले रास्ते की खराब दशा और बिजली की अव्यवस्था के खिलाफ सोमवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। कहा कि इस मामले में 13 जून को ज्ञापन भी दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण मोहल्ले के लोगों को प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि सिमगैर मोहल्ले के लिए दो वर्ष पूर्व पैदल रास्ते का निर्माण किया गया था लेकिन यह कई जगह टूट गया है। इसमें चलना खतरनाक हो गया है। इस रास्ते से स्कूली बच्चे और बाजार को जाने वाले लोग आवाजाही करते हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि मोहल्ले में बिजली के खंभे तो खड़े किए गए हैं लेकिन लाइन नहीं खींची गई है। इस कारण रात के समय अंधेरे में जा पाना संभव नहीं होता। ऐसे में आपराधिक घटनाओं की भी आशंका बनी है। चेतावनी दी गई कि यदि एक हफ्ते के भीतर सारी व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गईं तो मोहल्ले के लोग क्रमिक अनशन शुरू कर देंगे। रास्तों का निर्माण और बिजली की व्यवस्था नगरपालिका के अधीन है। डीएम सी रविशंकर ने नगरपालिका के ईओ से कहा है कि तत्काल इसमें कार्रवाई करें। प्रदर्शन में मीना देवी, आशा कोहली, चंद्रा टम्टा, प्रीति आर्या, विनीता देवी, सीमा देवी, हेमा देवी, प्रदीप कुमार, मुकुल आनंद, जमुना देवी, पुष्कर राम, माया देवी, गोपाल राम, शकुंतला देवी आदि थे।