{"_id":"5c5dc060bdec220f12209506","slug":"201549647968-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल एक दूसरे के सहयोग से करेंगे अपराध नियंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल एक दूसरे के सहयोग से करेंगे अपराध नियंत्रण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला(पिथौरागढ़)। भारत और नेपाल के पुलिस अधिकारियों की बैठक धारचूला कोतवाली में हुई। बैठक में सीमा पर होने वाली विभिन्न आपराधिक घटनाओं को लेकर चर्चा की गई। दोनों देशों के पुलिस अधिकारियों ने अपराध नियंत्रण के लिए एक-दूसरे को सहयोग करने की बात कही।
नेपाल के दार्चुला जिला के पुलिस प्रमुख नवराज सिंह और सीओ धारचूला विमल आचार्य की मौजूदगी में आयोजित बैठक में सीमा पर आपराधिक गतिविधियों को रोकने, तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एक दूसरे का सहयोग करने की बात कही। आगामी लोक सभा चुनावों में सुरक्षा को लेकर पूरा सहयोग करने की बात नेपाल पुलिस ने कही।
बैठक में कहा कि कई लोग अवैध रूप से सामान लाते और ले जाते हैं। इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी। बैठक में निरीक्षक रवींद्र कठायत,थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह,धीरज टम्टा, ममता रानी आदि पुलिस अधिकारी मौजूद थे।