{"_id":"5c0d45debdec224144743f2f","slug":"191544373726-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट के अभाव में युवा महोत्सव लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट के अभाव में युवा महोत्सव लटका
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के युवाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी संस्कृति दिखाने का अवसर इस बार भी नहीं मिलेगा। युवा कल्याण विभाग के पास ब्लॉक और जिला स्तर पर महोत्सव कराने के लिए बजट नहीं है।
लगातार दूसरी बार युवा महोत्सव नहीं होने से युवाओं में आक्रोश है। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में युवा महोत्सव हो रहा है। पिथौरागढ़ जिले में बजट के अभाव में युवा महोत्सव नहीं होना यहां के युवाओं और संस्कृति के साथ सौतेला व्यवहार है।
जिला युवक समिति के पूर्व अध्यक्ष शंकर खड़ायत ने कहा कि युवा कल्याण मंत्री अरविंद पांडे जिले के प्रभारी मंत्री हैं। पिथौरागढ़ के विधायक प्रकाश पंत प्रदेश के वित्त मंत्री हैं। बावजूद इसके युवा महोत्सव की उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि ब्लॉक और जिला स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन नहीं किया गया तो वित्त मंत्री और युवा कल्याण मंत्री के खिलाफ आंदोलन कर युवा कल्याण विभाग में तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार का कहना है कि जिला योजना में युवा महोत्सव का बजट रखा गया था, लेकिन बजट नहीं मिलने के कारण महोत्सव का आयोजन नहीं हो पा रहा है।
पिथौरागढ़ जिले में बजट के अभाव में युवा महोत्सव नहीं होना गंभीर बात है। इस संबंध में मुख्यमंत्री, युवा कल्याण मंत्री और वित्त मंत्री से वार्ता की जाएगी। -अजय टम्टा, केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री।