{"_id":"5bc771f2bdec2269945c93ba","slug":"191539797490-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई सेवा शुरू होने में सात दिन शेष, टिकटों की बुकिंग का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई सेवा शुरू होने में सात दिन शेष, टिकटों की बुकिंग का पता नहीं
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी से 24 अक्तूबर से प्रस्तावित नियमित हवाई सेवा शुरू करने में अब केवल सात दिन शेष हैं। ट्रायल लैंडिंग के दौरान हेरिटेज एविएशन के अधिकारियों की ओर से एक सप्ताह के भीतर टिकट बुकिंग शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक टिकट बुकिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं होने से एक बार फिर कई तरह की कयासबाजियां शुरू हो गई हैं।
नैनीसैनी हवाई पट्टी से देहरादून और पंतनगर के लिए हवाई सेवा शुरू करने को लेकर आठ अक्तूबर को ट्रायल लैंडिंग की थी। इसके बाद नौ अक्तूबर को देहरादून से यहां पहुंचे केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने हवाई पट्टी पर ट्रायल लैंडिंग का शुभारंभ किया था। इस दौरान हेरिटेज एविएशन के सीईओ रोहित माथुर ने एक सप्ताह में टिकटों की बुकिंग शुरू करने और विस्तृत जानकारी के लिए विज्ञप्ति जारी करने की बात कही थी, लेकिन नौ दिन बाद भी टिकट बुकिंग को लेकर कोई कवायद नहीं हुई है।
इधर, हवाई पट्टी की व्यवस्थाओं को देख रहे एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि 24 अक्तूबर से हवाई सेवा शुरू होनी प्रस्तावित है। फिलहाल टिकट बुकिंग को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। शासन स्तर से आदेशों की प्रतीक्षा की जा रही है।