{"_id":"59b6cbdc4f1c1bf97f8b618e","slug":"191505151964-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खातों में आएगी चीनी की सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खातों में आएगी चीनी की सब्सिडी
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राज्य खाद्य योजना से जुड़े सभी राशनकार्ड धारकों की चीनी की सब्सिडी अब नवंबर से उनके बैंक खातों में आने लगेगी। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से इस समय चीनी नहीं मिल रही है। अब कार्डधारक को चीनी तो बाजार भाव में खरीदनी होगी लेकिन उसकी सब्सिडी खातों में आएगी। अभी यह तय नहीं है कि सब्सिडी की राशि कितनी होगी और बाजार से चीनी किस कीमत में मिलेगी। इससे पहले सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में चीनी 13.50 रुपये किलो के हिसाब से मिला करती थी।
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन ने बताया कि चीनी की सब्सिडी प्राप्त करने के लिए सभी कार्डधारकों को अपने राशनकार्ड आधार नंबर, बैंक खाता संख्या, बैंक का नाम आदि विवरण के साथ लिंक कराना जरूरी है। इसके लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। उन्होंने सभी कार्ड धारकों से अपील की है कि वह अपने राशन कार्ड के साथ जरूरी विवरण जरूर दर्ज करा लें।