फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   शराब की छह दुकानों के फिर होंगे टेंडर

शराब की छह दुकानों के फिर होंगे टेंडर

Thu, 03 May 2018 10:53 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
शराब की छह दुकानों के फिर होंगे टेंडर
पिथौरागढ़। जिले की शराब की छह दुकानों के टेंडर दोबारा होंगे। आठ मई को दूसरा, जबकि नौ मई को तीसरे चरण का टेंडर होगा। पहले चरण में इन दुकानों के लिए कोई खरीदार नहीं मिल पाया था। इससे चलते आबकारी विभाग इन दुकानों को दैनिक आधार पर चला रहा है।
विज्ञापन


जिले में 33 देसी-विदेशी शराब की दुकानें और एक बीयर बार है। पहले चरण में बीयरबार समेत 29 दुकानों के टेंडर जारी हुए थे। पांच दुकानों के लिए कोई खरीदार नहीं मिला था। गत दिवस चंडाक और धारचूला दुकान के आवंटी ने भी हाथ खड़े कर दिए। इससे नियमित शराब की दुकानों की संख्या घटकर 26 रह गई। बाकी दुकानों को आबकारी दैनिक आधार पर चला है।
विज्ञापन


इनमें धारचूला, चंडाक के साथ ही पिथौरागढ़ और डीडीहाट की विदेशी, जबकि मुुवानी और कनालीछीना की देसी शराब की दुकान शामिल हैं। इन छह दुकानों के लिए अब दूसरे और तीसरे चरण के टेंडर कराए जाएंगे। आठ मई को दूसरा, जबकि नौ मई को तीसरे चरण का टेंडर होगा। दूसरे चरण के टेंडर में राज्य स्तर और तीसरे चरण के टेंडर में राज्य से बाहर के ठेकेदार शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वड्डा दुकान को मिला खरीदार
वड्डा की देसी शराब की दुकान को आखिरकार ठेकेदार मिल गया है। इससे पहले यह दुकान भी दैनिक आधार पर चलाई जा रही थी। अब जिले में नियमित दुकानों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। छह दुकानें अब भी दैनिक आधार पर चलाई जा रही हैं। आबकारी अधिकारी पीएस डीनिया ने दूसरे और तीसरे चरण के टेंडर के बाद बाकी दुकानों के नियमित होनेे की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed