{"_id":"5aeb45754f1c1b390a8b7dcb","slug":"181525368181-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाती ने अंतिम कार्यदिवस पर कूड़ेदान खरीदने का निर्णय लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाती ने अंतिम कार्यदिवस पर कूड़ेदान खरीदने का निर्णय लिया
Updated Thu, 03 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/धारचूला/डीडीहाट। निकाय कार्यकाल के अंतिम दिन पिथौरागढ़ पालिका के अध्यक्ष जगत सिंह खाती कामकाज निपटाते नजर आए। उन्होंने वार्डों की स्वच्छता व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए 2980 कूड़ेदान खरीदने का निर्णय लिया। इन कूड़ादानों को लोगों के घरों में रखा जाएगा। धारचूला और डीडीहाट के पालिकाध्यक्ष कार्यकाल के आखिरी दिन कार्यालय नहीं आए।
दोपहर 12.15 बजे अमर उजाला ने पिथौरागढ़ पालिका कार्यालय का जायजा लिया। पालिकाध्यक्ष खाती अपने कार्यालय में कामकाज निपटाते नजर आए। अंतिम कार्यदिवस पर लिए गए फैसले के संबंध में पूछने पर खाती ने बताया कि घरों से निकलने वाले जैविक एवं अजैविक कूड़े के निस्तारण के लिए 1490 जैविक और 1490 अजैविक कूड़ेदान खरीदने का निर्णय लिया गया है।
इन कूड़ेदानों को नगर के सभी वार्डों में लोगों को बंटवाया जाना है। कूड़ेदानों से मोहल्ला स्वच्छता कर्मी कूड़ा एकत्र करेंगे। इसके अतिरिक्त जैविक खाद बनाने वाली दो कंपोस्ट मशीन खरीदने का निर्णय लिया गया है। कूड़े से खाद बनाई जाएगी। कूड़े दानेदार बनाने वाली दो मशीनें खरीदने का भी निर्णय लिया।
विज्ञापन
धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार कार्यकाल के आखिरी दिन पालिकाध्यक्ष दशरथी खैर कार्यालय नहीं आईं। डीडीहाट में भी पालिकाध्यक्ष कवींद्र शाही कार्यालय नहीं आए।