फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   गंगोलीहाट के राजस्व उपनिरीक्षकों ने भी पुलिस कार्यों से खींचे हाथ

गंगोलीहाट के राजस्व उपनिरीक्षकों ने भी पुलिस कार्यों से खींचे हाथ

Sat, 14 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट के राजस्व उपनिरीक्षकों ने भी पुलिस कार्यों से खींचे हाथ
पिथौरागढ़। राजस्व उपनिरीक्षक शनिवार को भी पुलिस कार्यों से विरत रहे। गंगोलीहाट में भी पटवारियों ने पुलिस कार्यों से हाथ खींच लिए हैं। वहीं, पटवारियों के पुलिस कार्यों से विरत होने से ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है।
विज्ञापन


12 जनवरी 2018 को हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि छह माह बाद पटवारी राजस्व क्षेत्र में पुलिस कार्य नहीं करेंगे। इसके आदेश में 13 जुलाई से पटवारियों ने पुलिस कार्य बंद कर दिया है। राजस्व उपनिरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश कापड़ी का कहना है कि कोर्ट के आदेश के तहत उन्होंने पुलिस कार्य छोड़ा है। प्रांतीय संगठन की ओर से जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


गंगोलीहाट के राजस्व उपनिरीक्षकों ने भी शनिवार से पुलिस के कार्य छोड़ दिए हैं। राजस्व उपनिरीक्षक मंजू बिष्ट, प्रेमा बिष्ट, बृजमोहन बिष्ट, संजय पांडे, विजय पंत, भूपाल सिंह, संजय सिंह, लछम सिंह, प्रेम गिरी, विजय साह, राजेंद्र सिंह आदि ने पुलिस कार्य न करने संबंधी ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed