{"_id":"5c7429ccbdec222ee073845e","slug":"151551116748-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम के कारण गुंजी नहीं आ सका हेलीकाप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम के कारण गुंजी नहीं आ सका हेलीकाप्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला/पिथौरागढ़। खराब मौसम के कारण गुंजी में बर्फ में फंसने से बीमार पड़े ग्रामीणों को ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर नहीं आ सका। इन ग्रामीणों को मार्ग में कई फुट बर्फ जमा होने से पैदल लाया जाना संभव नहीं है। दोनों बीमार ग्रामीण आईटीबीपी के कैंप में हैं।
गुंजी निवासी 28 वर्षीय भूपेंद्र सिंह गुंज्याल चिलबर्न के कारण चल नहीं पा रहा है, जबकि 75 वर्षीय ग्लोन गर्ब्याल को स्नो ब्लाइंड की शिकायत होने से दिखाई नहीं दे रहा है। गुंजी में अत्यधिक बर्फ होने के कारण दोनों को पैदल मार्ग से धारचूला लाया जाना संभव नहीं होने से परिजनों के अनुरोध में डीएम डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने शासन को हेलीकॉप्टर के लिए पत्र लिखा था। एसडीएम राजकुमार पांडेय ने बताया कि शासन से हेलीकाप्टर की अनुमति मिल गई है। गुंजी में सुबह से ही मौसम खराब होने से हेलीकॉप्टर नहीं आ सका। इधर बताया जा रहा है कि उपचार नहीं मिलने से दोनों ग्रामीणों की हालत लगातार खराब होती जा रही है।