फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   चुनाव टीमों को दी आदर्श आचार संहिता की जानकारी

चुनाव टीमों को दी आदर्श आचार संहिता की जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
चुनाव टीमों को दी आदर्श आचार संहिता की जानकारी
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने और उम्मीदवारों के व्यय का लेखा-जोखा रखने के लिए निर्वाचन टीमों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के तत्काल बाद निर्वाचन कार्य में तैनात सभी कार्मिक भारत निर्वाचन आयोग के अधीन होकर कार्य करते हैं। आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही दिए गए दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्वाचन में प्रत्येक प्रत्याशी के द्वारा किए जाने वाले चुनाव व्यय का लेखाजोखा रखना अनिवार्य है। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक निर्वाचन व्यय टीम तैनात की गई है। प्रशिक्षण में मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ला ने व्यय अनुवीक्षण तंत्र के अंतर्गत गठित वीडियो सर्विलांस, अवलोकन, उड़न दस्ता, स्थैतिक निगरानी, लेखा टीम के सदस्यों को चुनाव के दौरान उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों एवं उत्तरदायित्व के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में एडीएम आरडी पालीवाल, अपर पुलिस अधीक्षक बीबी तिवारी, एसडीएम सदर एसएन पांडेय, धारचूला राजकुमार पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक आरएस रौतेला, सहायक व्यय प्रेक्षक गौरव पांडेय समेत सभी टीमों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed