फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सीमांत में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

सीमांत में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Mon, 06 Aug 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
सीमांत में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियों का जल स्तर उफान पर होने से इनके तट पर रहने वाले लोग डरे-सहमे हैं। जिला मुख्यालय और आसपास के गांवों में सोमवार को दोपहर में लगभग एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। मलबा आने सेव 11 सड़कों में यातायात बंद रहा।
विज्ञापन


मूसलाधार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों से जरूरी कार्यों के लिए बाजार आए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर बारिश का पानी नालियां बंद होने से सड़कों पर बहता रहा। सोमवार को भारी बारिश के चलते जिले में प्रशासन की ओर से अलर्ट घोषित करते हुए स्कूलों की छुट्टी की गई थी।
विज्ञापन


लगातार बारिश से नदियों का जल स्तर भी बढ़ गया है। काली नदी का जल स्तर 880.80 मीटर पर है, जबकि इसके खतरे का निशान 890 मीटर है। काली नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए इस पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही लोगों को नदी किनारों पर नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। गोरी और सरयू नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से दूर है। देर शाम तक कुछ इलाकों में बूंदाबांदी जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed