{"_id":"5a36a0ac4f1c1bee6a8b45c6","slug":"11513529516-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन नहीं मिलने से भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरोसिन नहीं मिलने से भड़के लोग
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में केरोसिन की आपूर्ति न होने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। रविवार को मुवानी के सामाजिक कार्यकर्ता कमलदीप के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने केरोसिन की आपूर्ति करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही मांग पूरी न होने पर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
कमलदीप का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से केरोसिन की आपूर्ति नहीं हो रही है। सरकार जनता को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रही है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग केरोसिन का उपयोग आग जलाने के साथ ही बिजली न होने पर प्रकाश व्यवस्था के लिए करते हैं।
बिजली न होने की दशा में विद्यार्थी केरोसिन के लैंप से अध्ययन करते हैं, लेकिन केरोसिन नहीं मिलने से पढ़ाई में भी दिक्कतें हो रही हैं।