{"_id":"59b6cbd54f1c1bee7f8b5fb2","slug":"11505151957-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रापंविअ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रापंविअ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। वीपीडीओ ने सोमवार को जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय में तालाबंदी कर शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर डीपीआरओ कार्यालय में नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पंचायतराज विभाग और ग्राम्य विकास विभाग के एकीकरण संबंधी प्रस्ताव को वापस लेने के बाद ही आंदोलन को समाप्त किया जाएगा। कहा कि प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास और पंचायतीराज का दायित्व पंचायतराज विभाग से हटाया जाना चाहिए। विभागीय ढांचे का पुनर्गठन करने के साथ ही वीपीडीओ का ग्रेड पे नहीं बढ़ाया जा रहा है। मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। संगठन के जिलाध्यक्ष घनश्याम जोशी, महामंत्री दीपक कुमार भट्ट, संरक्षक डॉ. विनीता सिंह उत्तम, भुवन चंद्र पुनेठा, संयुक्त सचिव हेम पाठक, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत जोशी, प्रचार मंत्री योगेश पांडेय, संप्रेक्षक लक्ष्मी दत्त भट्ट, गोपाल राम वर्मा आदि थे।
पंचायती राज के विभागीय ढांचे का पुनर्गठन किया जाए
चंपावत। वीपीडीओ संगठन ने अपने आंदोलन के पहले चरण में जहां वीपीडीओ ने चार सितंबर को विकास भवन में एक दिनी धरना, प्रदर्शन किया था, वहीं सोमवार को दूसरे चरण में डीपीआरओ कार्यालय में तालाबंदी की गई। इनमें संगठन जिलाध्यक्ष उम्मेद जौला, सचिव विवेक शर्मा, सचिन उपाध्याय, भुवन पांडेय, रवींद्र गोस्वामी, कौशल पांडेय, अशोक बिष्ट, राकेश नाथ, सुमन वर्मा, संगीता आर्या, शिवांशु वर्मा, एलएम पांडेय, अनिरुद्ध पुनेठा, नवीन टम्टा, दिनेश पांडेय आदि थे।