फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   10th party Kailash passengers welcome in DDHAT

दैण हो जाया हो कैलाशपति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
10th party Kailash passengers welcome in DDHAT
डीडीहाट के आईटीबीपी मिर्थी में दसवें दल के कैलाश यात्री। - फोटो : PITHORAGARH
कैलाश मानसरोवर यात्रा के दसवें दल के यात्रियों का पर्यटक आवास गृह और मिर्थी पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान यात्री छलिया दलों के साथ जमकर थिरके।
विज्ञापन

दसवें दल के 52 यात्री (38 पुरुष और 14 महिलाएं) शुक्रवार को लाइजनिंग अधिकारी नवनीत मोहन कोठारी और अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह पहुंचे। यहां प्रबंधक आनंद आर्या के नेतृत्व में निगम कर्मियों ने बुरांश का जूस पिलाकर यात्रियों का स्वागत किया। यात्रियों को दोपहर के भोजन के साथ भट के डुबके, भांग की चटनी, ककड़ी का रायत और पहाड़ी चावल की खीर परोसी गई। इसके बाद यात्री सातवीं वाहिनी आईटीबीपी मिर्थी पहुंचे। उप सेनानी मुकेश चंद्र मीणा के नेतृत्व में छलिया दलों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर यात्रियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

‘दैण हो जाए हो कैलाशपति’, ‘बेड़ू पाको बारो मासा, ओ नरेण काफल पाको चैत’, ‘हाय तेरी रुमाल गुलाबी मुखड़ी’ पर यात्री जमकर थिरके। दल में सर्वाधिक उम्र के यात्री महाराष्ट्र के मुरली प्रसाद करनाम (69) और सबसे कम राजस्थान के राहुल सोनी (21) हैं। यात्रियों का कहना था कि वह काफी सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें सावन के पवित्र माह में भगवान भोलेनाथ की नगरी के दर्शन का मौका मिल रहा है। उप सेनानी मीणा ने यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। बाद में यात्री धारचूला को रवाना हो गए। इस मौके पर सहायक सेनानी दिलीप सिंह, हरवंश लाल, ई. विक्रांत सिंह, डॉ. दीपक गोगोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दल में सर्वाधिक 14 यात्री यूपी से
डीडीहाट। कैलाश यात्रा के दसवें दल में सर्वाधिक 14 यात्री यूपी से हैं। गुजरात से नौ, महाराष्ट्र से आठ, दिल्ली, कर्नाटक से चार-चार, मध्यप्रदेश से तीन, झारखंड, राजस्थान, पश्चिमी बंगाल से दो-दो, बिहार, हरियाणा, केरल, और तेलंगाना से एक-एक यात्री शामिल है।

बूंदी पहुंचे छठे दल के यात्री
डीडीहाट। कैलाश मानसरोवर यात्रा के छठे दल के 57 यात्री गुंजी से बूंदी पहुंच गए हैं। सातवें दल के यात्री डेरापुक, आठवां दल तकलाकोट और नौवें दल के यात्री नाबी गांव से गुंजी पहुंच गए हैं। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी से मिली जानकारी के अनुसार उच्च हिमालयी क्षेत्र में बादल लगे हैं। मौसम सुहावना बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed