{"_id":"5b67316a4f1c1ba23e8b540d","slug":"101533489514-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी जवान की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी जवान की संदिग्ध हालत में मौत
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग तहसील के चनकाना में छुट्टी पर घर आए आईटीबीपी में तैनात जवान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
चनकाना निवासी 30 वर्षीय हेमंत कुमार उर्फ हीरू पुत्र पान सिंह आईटीबीपी में अरुणांचल में तैनात था। वह पिछले माह छुट्टी पर घर आया था। सात अगस्त को उसने यूनिट ज्वाइन करनी थी। रविवार सुबह वह अपने कमरे में मृत मिला। हेमंत की दो साल पहले शादी हुई थी। उसका एक बेटा था, जिसकी कुछ समय पहले अचानक मौत हो गई थी।
हेमंत की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। सूचना मिलते ही रविवार को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया। टीम में राजस्व उपनिरीक्षक दीपक कुमार, विरेंद्र बोहरा, मनीषा बिष्ट शामिल थे।