फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ओवररेट पर शराब की दुकानों में होगी छापेमारी

ओवररेट पर शराब की दुकानों में होगी छापेमारी

Thu, 03 May 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
ओवररेट पर शराब की दुकानों में होगी छापेमारी
पिथौरागढ़। शराब की दुकानों में ओवररेट पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। एमआरपी से ज्यादा वसूलने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई होगी। डीएम ने जिले के सभी एसडीएम को शराब दुकानों पर छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने एसडीएम को हर दुकान में ओवररेट पर छापेमारी करने को कहा। साथ ही 10 दिन के भीतर ओवररेट पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा। डीएम ने दुकानों के बाहर रेट लिस्ट चस्पा करने के साथ ही निर्धारित मूल्य पर ही ब्रिकी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान डीएम ने अवैध शराब की रोकथाम के लिए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए। साथ ही छापेमारी की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन


राजस्व वादों की सुनवाई की डेटलाइन तय
जिले में पिछले दो साल से 58 वाद लंबित चल रहे हैं। इससे वादकारियों को समय से न्याय नहीं मिल पा रहा है। डीएम ने लंबित वादों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार आदि प्रशासनिक अधिकारियों से नियमित तौर पर न्यायालयों में बैठने के निर्देश जारी किए। वादों के निस्तारण के लिए 31 मई की डेटलाइन भी दी गई है। डीएम ने समन तामीली में देरी पर भी नाराजगी जताई। अब तक 77 समन में से 47 ही तामील कराए गए हैं। उन्होंने जल्द से जल्द समन तामील कराने को कहा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को मजिस्ट्रेटी जांच समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। राजस्व एवं नियमित पुलिस की समीक्षा के दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं में हो रही अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की आय घटने पर मांगा जवाब
वन विभाग की आय घट गई है। डीएम ने समीक्षा के दौरान विभाग के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने आय घटने को गंभीर मामला बताया। डीएम ने विभाग से आय कम होने का कारण स्पष्ट करने को कहा है। इस संबंध में विभाग को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed