फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Two journalists honored on National Press Day

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर दो पत्रकार किए सम्मानित

Mon, 16 Nov 2020 08:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Two journalists honored on National Press Day
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर जिला सूचना अधिकारी पौड़ी ने दो पत्रकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रेस दिवस, उसकी मौलिकता, वर्तमान में पत्रकारिता की स्थिति, पत्रकारों की भूमिका पर विचार विमर्श भी किया गया।
विज्ञापन

जिला सूचना अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गढ़वाली भाषा की मासिक पत्रिका के संपादक गणेश खुगशाल गणी व दैनिक जागरण पौड़ी प्रभारी गुुरुवेंद्र सिंह नेगी को जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद नेगी ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार गणी हमारी संस्कृति एवं विरासत को संवार कर धाद मासिक पत्रिका के माध्यम से समाज को जागृत करने में अपना अहम योगदान दे रहे है। साथ ही सम-सामयिक घटनाओं को लेकर समाज में जागरूकता की दिशा में गुरुवेंद्र नेगी अहम योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल बहुगुणा, गढ़वाल प्रेस क्लब के सचिव मुकेश बछेती, कोषाध्यक्ष दीपक बडथ्वाल, सह-सचिव कुलदीप बिष्ट, सिद्धान्त उनियाल, मुकेश सिंह, आलोक रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed