{"_id":"6a9d4feb469f8a5a29037d0e","slug":"teachers-honored-for-outstanding-contribution-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-125978-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक सम्मानित
Sun, 06 Sep 2026 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ़ोटो
पांच सेवानिवृत्त शिक्षकों को दिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार देर सायं लक्ष्य फाउंडेशन सोसाइटी उत्तराखंड एवं ग्रीन वैली की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही पांच सेवानिवृत्त शिक्षकों भगवानी रावत, केशव प्रसाद काला, वरदराज बहुगुणा, देवेंद्र उनियाल, सुमनलता पंवार को लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि गढ़वाल विवि के पूर्व प्रोफेसर डीएस नेगी तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. मोहन पंवार रहे। अतिथियों ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने और नई पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह में गढ़वाल विवि की प्रो. गुड्डी बिष्ट, घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रो. मंगल बिष्ट, एनआईटी श्रीनगर के डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ. हर्षमणि पांडे, सहायक अध्यापक हेमंती गुसाईं, प्रवक्ता शिव सिंह नेगी आदि को सम्मानित किया गया। इस दौरान हुए कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भाव-विभोर किया। ओम प्रकाश सेमवाल ने तेरा असमान नी गैणा..., मुरली दीवान ने मेरो बुड्या तै जमानौ आठ पास..., जगदंबा प्रसाद चमोला ने सूणि बल अब भागवत च बल बर्सि मा... सुनाकर खूब सराहना बटोरी। अनीता काला, बबीता थपलियाल, राकेश मोहन कंडारी, साईनीकृष्ण उनियाल आदि ने भी शानदार कविताओं का पाठ किया।