{"_id":"6a9d4e2bd440be231504cad9","slug":"glass-house-dang-aithana-road-damaged-for-a-year-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-125980-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ग्लास हाउस-डांग ऐठाणा मार्ग एक साल से क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ग्लास हाउस-डांग ऐठाणा मार्ग एक साल से क्षतिग्रस्त
Sun, 06 Sep 2026 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 06 Sep 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। पिछले वर्ष जुलाई-अगस्त की बारिश से ग्लास हाउस-डांग ऐठाणा सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इस सड़क के नीचे गढ़वाल विवि के टाइप-4 के चार आवास हैं। सड़क की मरम्मत न होने से पिछले एक साल से तीन आवास खाली पड़े हैं। लोगों की आवाजाही में भी खतरा बना हुआ है। पहले ग्रामीण निर्माण विभाग ने सुधारीकरण का इस्टीमेट बनाया था लेकिन अधिक लागत के कारण स्वीकृति नहीं मिली। बीते माह तहसील दिवस में समस्या सामने आने पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को नया इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। लोनिवि ने 39 लाख रुपये का इस्टीमेट तैयार कर जिलाधिकारी पौड़ी को भेजा है। वहीं अधिशासी अभियंता किशोर कुमार ने कहा कि स्वीकृति मिलते ही सड़क का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। संवाद