फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   KAS Result Kamila of Srinagar became KAS topper, told the secret of her success

KAS Result: श्रीनगर की कामिला बनीं केएएस टॉपर, बताया अपनी सफलता का राज़

Thu, 01 Oct 2020 11:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
KAS Result Kamila of Srinagar became KAS topper, told the secret of her success
श्रीनगर की कामिला बनीं केएएस टॉपर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीनगर। केएएस में टॉप करने वाली श्रीनगर के करण नगर की रहने वाली मलिक कामिला मुश्ताक ने सरकारी स्कूल में शिक्षक की सेवाएं देने के साथ केएएस की तैयारी की और पहले ही प्रयास में टॉप कर लिया। कामिला ने कहा, मुझे अच्छे नतीजों को लेकर यकीन था। मेंस और इंटरव्यू में उनका अच्छा प्रदर्शन था। कामिला ने श्रीनगर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। जैनाकूट के बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ा रहीं कामिला ने कहा कि 2017 में एंथ्रोपोलोजी को ऑप्शनल सब्जेक्ट चुनकर तैयारी शुरू की थी। किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए प्रेरणा और कड़ी मेहनत की जरूरत है।
विज्ञापन


कामिला ने कहा कि किताबी कीड़ा नहीं बनना चाहिए। इसके लिए एक अलग ही सोच चाहिए। कामिला ने कामयाबी का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि वह समाज सेवा करना चाहती हैं। यही संकल्प उन्हें परीक्षा पास करने के लिए प्रेरित करता रहा। कामिला की स्कूली शिक्षा श्रीनगर के टाइनी हार्ट स्कूल से हुई है।
विज्ञापन


जेएंडके बैंक में सेवारत हैं सेकेंड टॉपर दावर
श्रीनगर।
केएएस परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल करने वाले श्रीनगर के मीर दावर हबीब पहली टॉपर कामिला के बैचमेट हैं। दावर ने कड़ी मेहनत को सफलता की कुंजी बताया। जम्मू-कश्मीर बैंक में काम कर रहे दावर ने बताया कि उनके पिता भी इसी संस्थान में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर हैं। शाह फैजल उनके रोल मॉडल हैं। वह युवाओं से यही कहना चाहेंगे कि मेहनत करें, सफलता खुद कदम चूमेगी। पढ़ाई को समय देने के साथ खेलकूद भी काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावर ने अपनी स्कूली शिक्षा श्रीनगर के इकबाल मेमोरियल इंस्टीट्यूट से की। उन्होंने भी एनआईटी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। बताया कि वह और कामिला एक ही क्लास और बैच में थे। वह 2017 में पास आउट हुए थे। दावर ने बताया कि वह लोगों की सेवा करने के साथ एंथ्रोपोलोजी में मास्टर करना चाहते हैं। यूपीएससी 2017 में 36वां रैंक हासिल करने वाले फजलुल हसीब से भी प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed