Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pauri case registered against congress leader over alleged assault on DFO, young girl killed leopard attack

पौड़ी गढ़वाल: डीएफओ से मारपीट पर कांग्रेस नेता समेत अन्य पर मुकदमा, उधर, गुलदार के हमले से लोगों में आक्रोश

Thu, 05 Nov 2026 11:33 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Renu Saklani Updated Thu, 05 Nov 2026 11:33 AM IST
सार

पौड़ी में वन विभाग के अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के स्थानीय नेता समेत अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Pauri case registered against congress leader over alleged assault on DFO, young girl killed leopard attack
गुलदार के हमले से गुस्साए लाेगों का धरना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पौड़ी में बीते बुधवार को वन विभाग के डीएफओ महातिम यादव के साथ धक्का मुक्की और मारपीट के आरोप में विभाग ने कांग्रेस के स्थानीय नेता विनाेद दनोसी समेत अन्य लोगाें पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मंगलवार तीन नंवबर को खांड्यूसैंण कस्बे में चार साल की मासूम पर हमला कर उसे मार डाला था। आक्रोशित लोगों के साथ ही कांग्रेसियाें ने बीते बुधवार को पौड़ी- देवप्रयाग राज्य राजमार्ग को जाम कर धरना प्रदर्शन किया था। मामले में डीएफओ और विभागीय टीम मौके पर पहुंची थी। डीएफओ ने आरोप लगाया कि विनोद दनोसी व अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की जबकि एसडीओ आयशा बिष्ट को एक दुकान में बंद कर बंधक बनाया।
विज्ञापन


गुलदार के हमले से गुस्साए लाेगों ने डीएफओ को घेरा, एसडीओ को बंधक बनाया
जिला मुख्यालय से सटे खांड्यूसैंण में गुलदार के हमले में मासूम की मौत के बाद लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार शाम की घटना को लेकर बुधवार को भी लोगों ने आक्रोश जताया। उन्हाेंने डीएफओ का घेराव कर क्षेत्र को गुलदारों से मुक्त करने की मांग उठाई। आक्रोशित लोगों ने पौड़ी- देवप्रयाग राज्य राजमार्ग पर धरना देकर प्रदर्शन किया जिससे एसएच पर दोपहर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते मंगलवार शाम करीब 6 बजे खांड्यूंसैंण कस्बे में घर के समीप खेल रही आरुषि (4) पर हमला कर उसे मार डाला था। बुधवार को डीएफओ महातिम यादव समेत जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचा तो उन्हें भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने वन विभाग की एसडीओ को एक दुकान में बंद कर दिया। हालांकि करीब आधे घंटे बाद ही प्रदर्शनकारियों में से ही कुछ लोगों ने दुकान का शटर खोला दिया। वहीं डीएफओ ने बताया कि क्षेत्र में तीन शूटर तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही पिंजरे लगाए जा रहे हैं।

 

Trending Videos

घेराव किया जाना कांग्रेस का प्री प्लान था : विधायक
विधायक राजकुमार पोरी ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि गुलदार की घटना के बाद उनका घेराव और वाहन पर लाठियां मारने की योजना कांग्रेस का प्री प्लान था। कहा कि कांग्रेस के पास कोई जमीनी मुद्दा नहीं है वह ऐसे मामलों में लोगों का ध्यान भटका रही है। आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सीधे लोगों को उकसाकर शोकाकुल माहौल का राजनीतिकरण कर दिया। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मैंने वन मंत्री को फोन किया और तत्काल गुलदार को शूट करने के आदेश जारी का अनुरोध किया लेकिन कांग्रेस ने उनकी बातों को नहीं सुना और सड़क पर आंदोलन शुरू कर दिया। उन्होंने मामले में डीएम व एसएसपी से वार्ता की है और ऐसे लोगाें को चिह्नित कर कार्रवाई को कहा है।

ये भी पढे़ं...गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गंगनानी के पास नदी में समाई गुजरात के यात्रियों की कार, पांच लोगों की मौत

घटना के बाद मंगलवार देर शाम ही गुलदार को शूट करने के आदेश मिल गए थे। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि भी मुहैया करा दी है। क्षेत्र में तीन विभागीय शूटर और पिंजरे लगाए जा रहे हैं। - आयशा बिष्ट, एसडीओ, गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed