Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Strengthening the organization down to the booth level is a priority

Pauri News: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करना प्राथमिकता

Thu, 05 Nov 2026 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 05 Nov 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Strengthening the organization down to the booth level is a priority
- श्रीनगर विधानसभा प्रभारी ने कहा- कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर कर संगठन में एकजुटता लाने के होंगे प्रयास
विज्ञापन

श्रीनगर। भाजपा के श्रीनगर विधानसभा प्रभारी विजय कपरवाण ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उन्हें सक्रिय किया जाएगा। साथ ही पन्ना प्रमुखों को भी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत में कपरवाण ने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रयासों से उप जिला अस्पताल, श्रीनगर में आपदा से क्षतिग्रस्त आईटीआई का नवनिर्माण, मंदिरों का सौंदर्यीकरण, गोशाला निर्माण और पेयजल सुविधाओं सहित कई विकास कार्य हुए हैं। जीआईटीआई मैदान को रेलवे से वापस दिलाने की तैयारी भी चल रही है। क्षेत्र में 24 घंटे पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 14 नवंबर को टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए पाबौं और पैठाणी क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा। पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने के साथ कार्यकर्ताओं के बीच मनमुटाव दूर कर सभी को एक मंच पर लाने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई कार्यकर्ता बाहरी नहीं है और सभी को साथ लेकर चलना उनका उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, पंकज सती और प्रकाश सती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed