फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   One student was expelled from the hostel, another was given strict instructions

Pauri News: एक छात्र छात्रावास से हुआ बाहर, दूसरे को दी कड़ी हिदायत

Sun, 08 Jun 2025 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
One student was expelled from the hostel, another was given strict instructions

विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में अध्ययरनत बीटेक तृतीय वर्ष का एक छात्र छात्रावास से बाहर हो गया है। इसके अलावा एक छात्र को कड़ी हिदायत दी गई है। दोनों छात्रों पर एमसीए प्रथम वर्ष के एक छात्र से मारपीट का आरोप है।18 मई को संस्थान में छात्रों के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। पीड़ित छात्र की तहरीर पर कोतवाली पौड़ी पुलिस ने कुलसचिव, एक एचओडी, दो छात्रों व तीन अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चुकी है। जिसकी जांच चल रही है।



जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में बीते 18 मई को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव गूंज-2025 का समापन हुआ था। जहां समापन के मौके पर संस्थान के खेल मैदान में शाम को डीजे पर छात्र-छात्राएं डांस कर रहे थे। इस बीच बीटेक तृतीय वर्ष के दो छात्रों द्वारा एमसीए के एक छात्र से मारपीट की घटना सामने आई थी। उसने बताया था कि साथियों के साथ मारपीट करने वाले छात्रों की शिकायत करने का सोच रहा था कि कि तब तक संस्थान के कुलसचिव व कुछ शिक्षक आए और उन्होंने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। साथ ही उस पर नशे में होने का आरोप लगाया। जब उसने बताया कि वह मारपीट करने वालों में नहीं, बल्कि मार खाने वाला छात्र है। जिसके बाद अधिकारी-शिक्षकों ने मुझे छोड़ दिया। बताया कि मेरे साथ मारपीट करने वाले छात्रों के साथ एक माह पहले छात्रावास में किसी बात पर बहस जरूर हुई थी। पीड़ित छात्र ने बताया कि जिला अस्पताल पौड़ी से मेडिकल कराए जाने के बाद बीते 19 मई को प्रकरण की शिकायत एचओडी से की गई। एचओडी ने मामला निदेशक के सामने रखा था। बताया कि 20 मई को परिजनों के साथ संस्थान प्रशासन के सामने पूरे घटनाक्रम का विवरण रखा था। संस्थान के निदेशक ने प्रकरण की जांच नियंता मंडल को सौंपकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। बीते 26 मई को पीड़ित छात्र ने कोतवाली पौड़ी पुलिस को तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने संस्थान के कुलसचिव, एक एचओडी, दो छात्रों व तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट, हुड़दंग किए जाने, जान से मारने की धमकी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में अब प्रकरण में नियंता बोर्ड ने जांच रिपोर्ट निदेशक को सौंप दी है। निदेशक प्रो. विजय कुमार बंगा ने बताया कि मारपीट के आरोपी छात्र अभिषेक को छात्रावास से बाहर कर दिया गया है। साथ ही छात्र पर थ्री डॉट के साथ ही दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। दूसरे आरोपी छात्र हर्ष को कड़ी हिदायत के साथ दो डॉट व एक हजार का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन




गठित होगी कमेटी

एमसीए के छात्र के साथ मारपीट प्रकरण में आरोपी कुलसचिव व एक एचओडी की भूमिका की जांच के लिए विभागी जांच कमेटी गठित होगा। निदेशक डाॅ. विजय कुमार बंगा ने बताया कि छात्रों के खिलाफ नियंता बोर्ड की जांच पूरी हो चुकी है। कुलसचिव व एचओडी की भूमिका की जांच के लिए जल्द ही एक कमेटी गठित की जाएगी। जो उक्त प्रकरण में रिपोर्ट देगी। प्रकरण में उक्त की संलिप्तता पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed