फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One killed, one injured in road accident

कठुआ में हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, एक की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
One killed, one injured in road accident
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार देर शाम को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू से पठानकोट जा रही एक कार (जेके 01 एजे 0180) ने हटली मोड के पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक (जेके02 एजी 3625) को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हटली मोड पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए एसोसिएटेड हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज कठुआ लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान एक घायल को मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हुसैफ निवासी श्रीनगर, वहीं गंभीर रूप से घायल की पहचान आबिद निवासी श्रीनगर के तौर पर हुई है। कठुआ पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed