{"_id":"6a18409ff32149cad00658ea","slug":"even-students-who-have-passed-the-12th-grade-with-biology-can-become-biotech-engineers-by-pursuing-a-btech-degree-pauri-news-c-51-1-pri1002-114498-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जीव विज्ञान से 12वीं पास भी बीटेक कर बन सकते हैं बायोटेक इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जीव विज्ञान से 12वीं पास भी बीटेक कर बन सकते हैं बायोटेक इंजीनियर
Thu, 28 May 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 28 May 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीबीपीआईईटी पौड़ी में प्रथम चरण हुआ शुरू, 28 जून तक होंगे तृतीय चरण के पंजीकरण
पौड़ी। इंटरमीडिएट जीव विज्ञान से पास आउट छात्र भी बायो टेक्नोलॉजी से बीटेक कर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बेहतर कॅरिअर बना सकते हैं। जिला मुख्यालय स्थित जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी) में जीव विज्ञान पासआउट छात्रों के लिए बायोटेक कराया जा रहा है। संस्थान ने अभी बायोटेक में बीटेक कर रहे लगभग 150 से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं।
जीबीपीआईईटी के शिक्षाविदों ने बताया कि पहाड़ों में जीव विज्ञान से इंटरमीडिएट पासआउट छात्रों को मुख्य रूप से बीटेक करने में कुछ शंकाएं देखने को मिल रही है। गणित से पासआउट छात्र तो आसानी से बायोटेक कर रहे हैं लेकिन जीव विज्ञान वाले छात्र पैरामेडिकल या निजी संस्थानों में मनमाने दामों पर बायोटेक कर रहे हैं। एचओडी बायोटेक डॉ. अरुण भट्ट व डॉ. सुरेश फुलारा ने बताया कि संस्थान में जीव विज्ञान छात्र भी बायोटेक में चार वर्षीय बीटेक स्नातक कर रहे हैं।
निदेशक प्रो. डॉ. वीके बंगा ने बताया कि वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विवि (वीएमएसबीयूटीयू) की ओर से संचालित काउंसलिंग से बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण का पंजीकरण 31 मई, द्वितीय चरण 12 से 14 जून और तृतीय चरण 26 से 28 जून तक होगा। जीव विज्ञान से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थी भी प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। चयन इंटरमीडिएट अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। कोर्स के लिए अधिक जानकारी संस्थान की वेबसाइट https://gbpiet.ac.in व यूकेटीयू की काउंसलिंग पोर्टल https://uktech.ac.in/en/page/counselling-portal से प्राप्त की जा सकती है।