फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Despite having headquarters, water is not available on time

Pauri News: मुख्यालय होने के बाद भी समय पर नहीं मिलता पानी

Fri, 21 Jun 2024 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 21 Jun 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
Despite having headquarters, water is not available on time
पौड़ी कलक्ट्रेट में लोगों की समस्याओं को सुनते गढ़वाल कमिश्नर- संवाद
गढ़वाल कमिश्नर के जनता दरबार में लोगों ने लगाई पानी की गुहार
विज्ञापन

जनता दरबार में आईं 47 शिकायतें जिसमें 24 पानी थीं
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने लोगों की जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान पौड़ी, कोट, पाबौ व कल्जीखाल ब्लॉकों से पहुंचे लोगों ने पानी की समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई। कहा कि मुख्यालय होने के बाद भी लोगों को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा। जनता दरबार में 47 जनसमस्याएं आईं जिनमें से 24 पेयजल से संबंधित थीं। कमिश्नर ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।
जनता दरबार में सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष विक्रम राणा, उज्याड़ी के प्रधान सुदर्शन नेगी ने कहा कि शहर में दिनोंदिन पानी की समस्या गहराती जा रही है। इस पर ईई जल संस्थान एसके रॉय ने बताया कि श्रीनगर ने 15 किमी पर नई पाइप लाइन बिछाई जानी है। 30 जून से यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कमिश्नर ने जल संस्थान को इस कार्य की मासिक प्रगति रिपोर्ट मंडलीय कार्यालय भेजने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्थानीय दलीप कुमार, रविंद्र सिंह, अरविंद रावत, बीरा भंडारी, जितेंद्र सिंह रावत, यशोदा नेगी ने शहर में कूड़ा निस्तारण, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने समेत कई समस्याएं रखीं। प्रधान संगठन के अध्यक्ष कमल रावत, संगीता रावत, मातंग मलासी, कैलाश सिंह, शबाना, दिनेश गौड़, प्रदीप नेगी, नरेंद्र रावत आदि ने पीएम आवास, बिजली आपूर्ति, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के साथ ही पीपीपी मोड के जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डाॅक्टरों की तैनाती करने की मांग उठाई। इस मौके पर आईजी गढ़वाल केएस नगन्याल, डीएम डॉ. आशीष चौहान, वन संरक्षक गढ़वाल आकाश कुमार वर्मा, एसएसपी लोकेश्वर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



सीएम का प्रस्तावित है पौड़ी भ्रमण
पौड़ी। कमिश्नर ने कहा कि आगामी 10 दिनों में मुख्यमंत्री का जिला भ्रमण संभावित है। उन्होंने अफसरों को सभी तैयारियां पूरा करने के निर्देश दिए।


‘विकास प्राधिकरण की समस्याएं सुलझाने को लगाएं शिविर’
पौड़ी। जनता दरबार में 5 से 7 लोगों ने जिला विकास प्राधिकरण में भवन संबंधित मामले लंबित होने की शिकायत की। विनोद चंद्र बड़थ्वाल, राजेश कंडारी, विनोद आदि ने कहा कि 14 साल पहले मकान का चालान हुआ था जो आज तक निस्तारित नहीं हुआ। इस पर कमिश्नर ने आगामी 2 जुलाई को शिविर लगाकर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed