फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   मातल में बदल गया जन्म दिन का जश्न

मातल में बदल गया जन्म दिन का जश्न

Tue, 20 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
मातल में बदल गया जन्म दिन का जश्न
पौड़ी। जन्मदिन के जश्न ने तीन युवाओं की जिंदगी लील ली। जश्न मनाकर घर लौट रहे युवा सड़क दुर्घटना में जान गंवा बैठे। इनमें 24 वर्षीय अभिषेक रावत व साथी मनजीत नेगी को इसी सत्र में मर्चेंट नेवी ज्वाइन करनी थी। दोनों ही युवा अभिषेक रावत उर्फ जिडान के जन्म दिन के बहाने अपनी नौकरी की खुशी साथियों के साथ बांटने निकले थे। उनकी खुशी उनके परिवार सहित माधव के परिवार को भी बिलखता छोड़ गई। दो युवा इस हादसे में बुरी तरह जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन

खुशी के माहौल में पसरा मातम जिंदगी गंवा चुके युवाओं के परिजनों के लिए तो शूल बन ही गया है, लेकिन जो जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं, उनके परिजनों के लिए जीवन भर कर दर्द बन गया है। पौड़ी शहर में भी युवाओं के साथ-साथ परिजन व उनके साथी इस दर्दनाक हादसे से गमगीन हैं। जैसे ही देर रात्रि दुर्घटना की दुखद सूचना परिजनों को मिली, उनके हाथ पांव फूल गए। वे अपने बच्चों की जिंदगी की आस में जिला अस्पताल पौड़ी बेस चिकित्सालय श्रीनगर की दौड़ लगाते रहे। क्षत-विक्षत युवाओं के शव पहचान में नहीं आ रहे थे। बुरी तरह चोटिल दो युवाओं को पौड़ी जिला चिकित्सालय उपचार के बाद बेस चिकित्सालय भेजा गया और उसके बाद उन्हें हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया। मनजीत नेगी के पिता अपने मृतक बेटे का शव पौड़ी जिला अस्पताल में देखने के बावजूद विश्वास नहीं कर पाए कि यही उनका लाडला है। इसी मनोस्थिति में वह बेस श्रीनगर रेफर किए गए घायल दो युवाओं के बीच अपने बेटे को तलाशने श्रीनगर पहुंचे। माधव नौडियाल के पिता सदानंद नौडियाल तहसील कर्मी हैं। वह स्वास्थ्य लाभ के लिए देहरादून गए हुए थे। देर रात्रि उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली। बेटा चोटिल होगा कि प्रत्याशा में वह ट्रेकर से पौड़ी रवाना हुए। जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के नजदीक उमड़ी भीड़ को देखकर उनका कलेजा मुंह को आ गया और वह अपशकून को भांप कर बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed