{"_id":"5f04d22e8ebc3e42c701f404","slug":"court-shrinagar-news-jmu213822139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः रियासी के डीएसपी के खिलाफ मारपीट का आरोप, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः रियासी के डीएसपी के खिलाफ मारपीट का आरोप, जांच के आदेश
Wed, 08 Jul 2020 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू संभाग में रियासी जिले के पुलिस मुख्यालय में तैनात डीएसपी वसीम हमदानी के खिलाफ सीजेएम रियासी में शिकायत दर्ज कराई गई है। सूरज प्रताप सिंह की ओर से की गई शिकायत में डीएसपी पर पीटने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। इस शिकायत को सीजेएम अमरजीत सिंह ने रियासी की एसएसपी को भेज दिया है और मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब
विज्ञापन
सूरज प्रताप सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि 29 जून को थापा चौक पर पुलिस की ओर से नाका लगाया गया था। डीएसपी वसीम हमदानी पुलिस कर्मियों के साथ खड़े थे। वह अपनी बाइक पर जा रहा था। उसे बाइक के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया। वह दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
उसने अनुरोध किया कि वह दस्तावेज लेकर आता है, लेकिन डीएसपी ने नहीं सुनी और उसको गाली देना शुरू कर दिया। मोबाइल फोन छीन लिया और बदसलूकी करने के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि बेशक उसके पास दस्तावेज नहीं थे, लेकिन यह किसी कानून की किताब में नहीं लिखा कि पुलिस अफसर या कर्मी मारना पीटना और बदसलूकी करें।