फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Case registered against girls for molestation, POCSO and assault

Pauri News: युवतियों से की छेड़खानी, पॉक्सो व मारपीट में केस दर्ज

Mon, 29 Apr 2024 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 29 Apr 2024 06:10 PM IST
विज्ञापन
Case registered against girls for molestation, POCSO and assault
पौड़ी। शहर में कुछ मनचलों की ओर से युवतियों के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मनचलों को कोतवाली ले आई। जहां पुलिस ने उनके खिलाफ पॉक्सो, छेड़खानी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

एसएसआई संतोष पैथवाल ने बताया कि बीते रविवार देर शाम चार युवतियां कंडोलिया-टेका रोड पर घूम रही थीं। इसी बीच तीन मनचले आए। वह युवतियों से बात करने के बहाने उनको तंग करने लगे। युवतियों ने जब बात करने से मना कर दिया तो मनचलों ने उनसे मारपीट की। युवतियों ने डायल-112 पर फोन पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों मनचलों को कोतवाली ले आई। बताया कि युवतियों के ग्रुप में 3 बालिग व एक नाबालिग शामिल है। जबकि तीन मनचलों में दो बालिग व एक नाबालिग है। ये सभी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले हैं। युवतियों की शिकायत पर मनचलों के खिलाफ पॉक्सो, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed