{"_id":"5bc0d945bdec2269845a8c5d","slug":"161539365189-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल मंडल में 670 शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ-CITY","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल मंडल में 670 शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ-CITY
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। गढ़वाल मंडल में 670 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा के कार्यालय में वर्ष 2014 की प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग एक नवंबर से शुरू होगी। इस बीच, उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से चयनित एलटी के अभ्यर्थियों के चयन पर लगी रोक भी हट गई है।
गढ़वाल मंडल को वर्ष 2014 की नियुक्ति विज्ञप्ति के प्रतीक्षा सूची के 70 शिक्षक शीघ्र मिलने जा रहे हैं, जबकि 600 शिक्षकों की चयन आयोग के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक वर्ष 2014 में कई चयनित अभ्यर्थियों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया, जिससे कुछ पद रिक्त रह गए थे। इन पदों पर अब प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी। विभाग को उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। इन चयनित अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों की जांच के बाद इन्हें स्कूलों में रिक्त स्थानों पर तैनाती दी जाएगी। अपर शिक्षा निदेशक ने कहा कि हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं कला के 60 प्रतिशत सीधी भर्ती के सामान्य एवं महिला अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग एक नवंबर को और हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के दस प्रतिशत सीधी भर्ती के सामान्य एवं महिला वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग दो नवंबर को उनके कार्यालय में होगी। इसके अलावा उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से चयनित शिक्षक भर्ती के 1200 से अधिक पदों पर लगी रोक भी हट गई है। हाईकोर्ट ने इन नियुक्तियों पर रोक लगाई थी। इन नियुक्तियों में से छह सौ से अधिक शिक्षक गढ़वाल मंडल को मिलने हैं।