{"_id":"5cb4ac97bdec222dc9131aa1","slug":"131555344535-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी की टक्कर से महिलाओ को घायल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी की टक्कर से महिलाओ को घायल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कीर्तिनगर। स्कूटी से टक्कर मारकर चार महिलाओं को घायल करने के आरोप में कीर्तिनगर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उक्त स्कूटी सवार युवक बीते 10 अप्रैल को डांग मोटर मार्ग पर चार महिलाओं को घायल कर फरार हो गया था।
कोतवाल जवाहर सिंह ने बताया कि बीते 10 अप्रैल शाम को डंाग रोड पर 4 महिलाओं को स्कूटी सवार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया था। जिसमें से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसका उपचार ऋषिकेश एम्स में चल रहा है। घायल महिला के परिजन सुरेंद्र सिंह कंडारी की शिकायत पर स्कूटी चालक गिरीश डंगवाल निवासी थापली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल जवाहर सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।