{"_id":"fdae650bb5286d852eecee45fcdcab72","slug":"obscene-pic-of-teacher-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका का अश्लील फोटो डाल दिया फेसबुक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका का अश्लील फोटो डाल दिया फेसबुक पर
लालकुआं/ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के लालकुआं में एक युवक ने शिक्षिका की फोटो को एडिट कर उसे अश्लील बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट पर पड़े फोटो पर कई लोगों के कमेंट आने के बाद जब शिक्षिका को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।
साइबर क्राइम से जुड़े इस मामले में पुलिस ने फेसबुक पर फोटो टैग करने वाली आईडी के आधार पर एक युवक को शनिवार को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
कोतवाल आरके फर्स्वाण ने बताया कि दो महीने पहले एक शिक्षिका ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसका फोटो एक युवक ने एडिट कर अश्लील बनाकर फेसबुक में शेयर कर दिया है।
विज्ञापन
शिक्षिका की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस पिछले करीब एक महीने से मामले की छानबीन कर रही थी।
इंटरनेट से जुड़े से अपराध की तहत तक पहुंचना चुनौती बना हुआ था, लेकिन शनिवार को एक युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस यह मान रही है कि इससे मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन