उत्तरकाशी: मुख्य सचिव के सहज अंदाज ने जीता दिल, शादी समारोह में ग्रामीणों के साथ किया रासो नृत्य
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंदवर्धन का एक अलग और सहज अंदाज चिन्यालीसौड़ के दूरस्थ गांव बनाडी में देखने को मिला। यहां वह अपने पुरोहित के छोटे भाई के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ पारंपरिक रासो नृत्य किया।
मुख्य सचिव को अपने बीच पाकर गांव के लोग भी काफी उत्साहित नजर आए। आमतौर पर प्रशासनिक बैठकों और सरकारी कार्यक्रमों में व्यस्त रहने वाले मुख्य सचिव को इस तरह ग्रामीण परिवेश में सहजता से घुलते-मिलते देख लोगों ने खुशी जताई। उन्होंने शादी समारोह में मौजूद ग्रामीणों के साथ समय बिताया और पारंपरिक नृत्य में भी हिस्सा लिया।
ये भी पढे़ं...हरिद्वार: IB के एसपी पर ड्राइवर ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट, घटना के पीछे नाराजगी की बात आई सामने
समारोह के दौरान मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने ग्रामीणों के साथ कदम से कदम मिलाकर रासो नृत्य किया। उनके इस अंदाज ने विवाह समारोह में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ा दिया। मुख्य सचिव के इस सहज व्यवहार से पुरोहित के परिजन और ग्रामीण अभिभूत नजर आए।
