फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   NHM six employee left the job.

अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान छह ने छोड़ी नौकरी 

Fri, 01 Apr 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Apr 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
NHM six employee left the job.
इस्तीफा - फोटो : demo pic

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत स्वास्थ्य महानिदेशालय में तैनात छह संविदा कर्मचारियों ने अधिकारियों पर उत्पीड़न और शोषण का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। 

विज्ञापन


इन सभी का अनुबंध 31 मार्च को समाप्त हो रहा था। उन्होंने त्यागपत्र भेजकर अपना अनुबंध आगे ना बढ़ाए जाने का अनुरोध किया है। एनएचएम के तहत संचालित कार्यक्रमों के संचालन के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय में कई कर्मचारियों की संविदा पर तैनाती की गई है। 
विज्ञापन


31 मार्च को इन सभी का अनुबंध समाप्त हो गया, जिसे एक अप्रैल को रिन्यू किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही छह कर्मियों ने त्यागपत्र भेजकर अनुबंध नहीं बढ़ाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्तीफे में उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें आधी रात तक दफ्तर में रोका जाता है। छुट्टी और रविवार के दिन भी दफ्तर बुलाकर परेशान किया जाता है। इसके बदले उन्हें समायोजित अवकाश या अतिरिक्त भत्ता नहीं दिया जा रहा है। 

कार्यस्थल का माहौल ठीक नहीं होने का आरोप
अमरीन नकवी, पूजा रावत, मधु नेगी, रामकृष्ण भट्ट, संदीप और आनंद सिंह पंवार ने अपने इस्तीफे में कार्यस्थल का माहौल ठीक नहीं होने का आरोप लगाया। उन्होंने दो उच्चाधिकारियों की ओर इशारा करते हुए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। 

लिखा है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ माह में दोनों अधिकारियों के रवैये के कारण करीब दो दर्जन लोग नौकरी छोड़ चुके हैं।

कर्मचारियों के उत्पीड़न और शोषण की बात गलत है। छह में से तीन को कहीं और नौकरी मिल गई होगी। दो लोगों ने लिखित माफी मांगकर दोबारा ज्वाइन कर लिया है। नौकरी छोड़ने और अनुबंध आगे नहीं बढ़ाने का अनुरोध उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से किया होगा।

- डा. नीरज खैरवाल, एमडी, एनएचएम

मार्च फाइनल को देखते हुए काम तेजी से निपटाने की कोशिश हो रही थी, इसलिए हो सकता है किसी को देर रात तक रोका गया होगा। पांच ने इस्तीफा दिया था, उनमें से दो ने दोबारा ज्वाइन कर लिया है। बाकी कर्मचारियों को कहीं और नौकरी मिल गई होगी इसलिए उन्होंने यह बहाना बनाया होगा। 
- डा. सरोज नैथानी, संयुक्त निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed