फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   new wheat procurement policy Applied in uttarakhand.

किसानों से रुकेगी ठगी, उत्तराखंड में नई गेंहूं खरीद नीति लागू 

Fri, 01 Apr 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Apr 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
new wheat procurement policy Applied in uttarakhand.
गेंहूं - फोटो : concept photo

शासन ने चालू सत्र में नई गेहूं खरीद लागू कर दी है। शासन ने इस बार पूरे राज्य में डेढ़ लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों को गेहूं बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून समेत सभी जिलों में 180 क्रय केंद्र खोले गए हैं। 

विज्ञापन


गेहूं खरीद की जिम्मेदारी खाद्य विभाग और उत्तराखंड सहकारिता विभाग को सौंपी गई है। खाद्य विभाग के आला अफसरों के मुताबिक चालू सत्र में केंद्र सरकार ने 1525 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य घोषित किया गया है जो पिछले साल की तुलना में 75 रुपये अधिक है। 
विज्ञापन


किसानों के साथ ठगी रोकने को अधिकारी रखेंगे कड़ी नजर
गेहूं खरीद में बिचौलिए किसानों के साथ ठगी न कर सके इसके लिए सभी अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है। खाद्य विभाग के अफसरों की टीमें गठित कर जिलावार जांच करने के भी निर्देश जारी किए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को दिक्कत न हो इसके लिए अतिरिक्त बारदाना की भी व्यवस्था की जा रही है। पिछले साल सरकार की ओर से तमाम प्रयासों के बावजूद राज्य भर में महज 41 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा जा सका था। 


समर्थन मूल्य अधिक नहीं होने की वजह से किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों के बजाए निजी कारोबारियों को ऊंचे दामों पर गेहूं बेच दिया था।

अब विभागीय अफसरों का मानना है कि चालू सत्र में केंद्र सरकार ने 75 रुपये अधिक समर्थन मूल्य घोषित किया है तो इस बार अधिक गेहूं खरीदे जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed