{"_id":"612950dd8ebc3e2f78500210","slug":"traffic-jam-outside-women-s-hospital-haldwani-news-hld4359749145","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल के बाहर जाम का दंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल के बाहर जाम का दंश
विज्ञापन
महिला अस्पताल के सामने लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
हल्द्वानी। महिला अस्पताल के बाहर भी जाम का दंश गर्भवती महिलाओं को झेलना पड़ता है। अस्पताल के बाहर जाम लगने के कारण कई बार आपातकाल स्थिति में आने वाली गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए परिजनों को काफी जद्दोजेहद करनी पड़ती है।
महिला अस्पताल का दूसरा गेट हमेशा बंद रहता है। इस गेट के बाहर फल और मेवे की दुकानें सजती हैं। दूसरा गेट बंद होने के कारण लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। महिला अस्पताल के सामने छोटे-छोटे कट खुले होने के कारण दोपहिया वाहन लोग वहीं से निकलाते हैं और जिसके चलते जाम लगता है। इस रोड पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी दिनभर में कई बार निकलते हैं मगर किसी ने भी मरीजों को इस समस्या से निजात दिलाने का कोई स्थायी समाधान नहीं खोजा। डीएम और एसपी सिटी ने अस्पताल के आसपास अतिक्रमण मुक्त करने और अवैध पार्किंग न होने देने का वादा किया है अब देखना यह है कि दोनों ही अधिकारी कितने दिनों में अपना वादा पूरा करते हैं।
सीएमओ कैंप कार्यालय जाने वाले सड़क पर खड़े रहते हैं वाहन
हल्द्वानी। सीएमओ कैंप कार्यालय जाने वाली सड़क पर भी वाहन खड़े रहते हैं। ऑटो और टैक्सी चालकों ने उसे पार्किंग बना दिया है। खास बात यह है कि वहीं पर अधिकारियों के आवास भी हैं। जहां प्रशासन और पुलिस के अधिकारी रहते हैं। अधिकारियों का रोजाना उसी रास्ते से निकलना होता है मगर अवैध पार्किंग का अड्डा हटाने की जहमत किसी ने आज तक नहीं उठाई।